logo



ट्रस्ट की स्थापना का उद्देश्य


ट्रस्टी अध्यक्ष मोहन सिंह जी ने 11 दिसंबर 2008 को मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट देशहित, मानव सेवा, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने | पेड़ पौधे तथा पर्यावरण में सुधार, पशु पक्षी की देखभाल, स्वास्थ्य सेवा, निर्धन, गरीब, व विकलांग, अंधे, लंगड़े, लूले, बहरे, गूंगे बेसहारो के उत्थान हेतु तथा मुक्त भ्रष्टाचार से मुक्त शिक्षा बौद्ध गौतम बुद्ध के विचारों व आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने विधवा वृद्धा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार देने ब्लड बैंक खोलें शुद्ध जड़ी बूटियों द्वारा इलाज करके लूट से बचाने शुद्ध जड़ी बूटी द्वारा दवा तैयार करना पुरानी संस्कृति से जोड़ना पुरानी गुरुकुल पद्धति के आधार पर वृद्ध, विधवा अनाथ आश्रम आदि शिक्षा स्वास्थ्य हेतु हर वर्ग धर्म के लोगों की मूलभूत समस्याएं प्राकृतिक पर्यावरण जल प्रदूषण पर निष्पक्ष कार्य कराने हेतु सनातन धर्म को बचाने गुरुकुल पद्धति पर अस्पताल खोलना सभी धर्मों के समाज के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त करके न्याय दिलाना तथा गरीबों निर्धनों असहाय बेसहारों के आदि समाज की जनता के लिए लड़ाई लड़ना अधिक से अधिक सभी समस्याओं से दूर करना आदि के लिए गांव कस्बा शहर के दबे कुचले समाज की कुरीतियों को दूर करने जनता के हित में ट्रस्ट की स्थापना की गई |

सूचनाएं तथा सन्देश


विभिन्न आयाम


अनाथ आश्रम

अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य खाने पीने तथा रहने की व्यवस्था करना और उनको आत्म निर्भर बनाना

गोशाला तथा पशु पक्षी सेवा

गायों के लिए खाना पीना रहने तथा स्वास्थ्य की देख रेख केलिए अस्पताल की व्यवस्था करना पक्षियों के लिए दाना पानी आदि की व्यवस्था

वृद्धा आश्रम

वृद्ध महिलाओं तथा पुरुष के खाने पीने रहने तथा स्वास्थ्य की व्यवस्था करना और आत्म निर्भर बनाना आदि

विकलांग आश्रम

विकलांगों के रहने खाने पीने की व्यवस्था तथा इलाज करना तथा अस्पताल खोलना आदि

शिक्षा कार्य

शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए प्रयास करना तथा हमेशा प्रयत्नशील रहना.

पर्यावरण की प्रदुषण से रक्षा

पर्यावरण की प्रदुषण से रक्षा करना तथा पर्यावरण की प्रदुषण से रक्षा के लिए प्रयासरत रहना

समाज उत्थान

समाज कल्याण के लिए समाज में हो रही कुरीतियों को रोकना तथा उनका बहिष्कार करना समाज के दबे कुचले तथा निर्धन गरीबों को आत्म निर्भर बनाना

महिलाओं का उत्थान

महिलाओं के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा उनके व्यवस्थित स्वरुप को समझना उनका सम्मान करना.

राष्ट्र निर्माण

राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र हित के लिए कार्य करना तथा सहयो करना आदि कार्य

सभी धार्मिक सांस्कृतिक शादी समाहरोह

सभी धर्म वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना तथा गरीब व् निर्धन कन्याओं की शादी तथा धर्मों का प्रचार व् प्रसार करना और भारतीय संस्कृति को बचाएं रखना व् प्रोग्राम करना आदि

बेरोज़गारों को रोज़गार

बेरोजगारों को रोजगार देकर आत्म निर्भर बनानां जागरूकता लाना लघु उद्योग खोलना प्रशिक्षण देना हस्त कारीगरी आदि और ट्रस्ट के सभी उद्देश्य लेकर कार्य करना आदि

स्वास्थ्य

समाज के सभी धर्मों के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल खोलना तथा जड्री बूटी के द्वारा दवा तैयार करके स्वास्थ्य की रक्षा करना आदि