हमारे बारे में -
श्री राजेश मुंद्रा की अध्यक्षता में 09 अगस्त 2020 को सेलजा वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी में सोसायटी में पंजीकृत सदस्यों की संख्या 123 है। सोसायटी का कार्य क्षेत्र संपूर्ण राजस्थान है। सोसायटी का उद्देश्य निशुल्क दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्मेलनो का आयोजन करना, बाल विवाह पर रोक लगाना, गरीब व असहाय लोगो की मदद करना, विधवाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहित करना । समाज के उपेक्षित लोग जैसे अंधे, मूक, विकलांग और निराश्रित वृद्धों के कल्याण के लिए कार्य करना l समाज के पिछड़े वर्गो दलितों के बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना। समाज के वंचित वर्गो के लोगो के लिए समय समय पर दूध, अनाज, फलों, व दवाइयों का निशुल्क वितरण करना। सर्व समाज में महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे शोषण और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना।। सोसायटी के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से समाज के हित में कार्यो के लिए अग्रसर है।
