

ABOUT US
अन्तर्राष्ट्रीय एन.जी.ओ फैमिली
एक ऐसा समाज सेवी संस्थायों का समूह है जो विभिन्न संस्थाओं के साथ् मिलकर कार्य करती है।
अन्तर्राष्ट्रीय एन.जी.ओ फैमिली
मदद, सहानुभुति व दूरदर्शिता से ओतप्रोत एक उभरती हुई संकल्पना है जो विशेषतः देशभर की जड़ समस्याओं गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न आदि के खिलाफ काम करते हुए, आत्मसंतुष्टि की प्राप्ति हेतु नए सिस्टम की स्थापना करेगी । हम सब आपसी सहयोग की ऐसी श्रृंखला का निर्माण कर रहे है, जिससे हमारे साथी जुड़ने वाले हर साथी की उन्नति सुनिश्रित की गई है। हम अन्तर्राष्ट्रीय एन.जी.ओ फैमिली के माध्यम से एक ऐसे सिस्टम को ला रहे है जिसमें नई पीढ़ी की सोच के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। जिस प्रकार छोटी छोटी धाराओं से ही एक विशाल समुद्र का निर्माण होता है, ठीक उसी प्रकार भारत के कोने कोने से सहयोग की कोपलें फूटेगी जो एक वटवृक्ष के रूप में समृद्धि का छाया रूपी सुख देंगी। आज के कठोर युग में जहां इंसानियत अपना अस्तित्व खो रही है, वहीं हम आपसी मैत्री बढ़ाता एक ऐसा सिस्टम लाए है, जिसमें महिला सशक्तिकरण के साथ समाजिक बुराईयों से लड़ने में भी मदद मिलेगी।
