About Us

गोटुल इंडिया एनजीओ समाज के गरीब एवम प्रतिभाशाली बच्चों को आईएएस, आईपीएस एवम पीसीएस अधिकारी बनाने के लिए भारत के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों में निशुल्क दाखिला कराता है।


गोटुल की स्थापना के मूल उद्देश्यों इस प्रकार है: आपसी सहयोग करना, भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करना, अपनी संस्कृति की रक्षा करना, प्रकृति के अनुसार चलना, सार्वजनिक कार्य हेतु सामाजिक एकता स्थापित करना, युवक-युवतियों को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करना, नैतिक, चारित्रिक एवं अनुशासन का ज्ञान देना, गीत, संगीत, नृत्य, कला, आदि की शिक्षा देना है।


गोटुल इंडिया बच्चों/छात्रों के उत्थान, विकास एवं शिक्षा के लिए एक गैर राजनीतिक संस्था है।  गोटुल का मतलब है पाठशाला l यह समाज के गरीब व वंचित छात्रों के बेहतरी के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाला एक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन है। गोटुल इंडिया गरीब लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों को भारत के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों में निशुल्क भर्ती करवाता हैं l गोटुल इंडिया इन मेंधावी छात्रों को आर्थिक रूप से सहायता करता है। हम गरीब छात्रों के सपने को साकार करने का प्रयास करते हैं ताकि वे भी एक अधिकारी बन कर देश की प्रगति में मदद कर सकें जिससे भारत विकसित और समृद्धि हो सके।


गोटुल इंडिया ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक वर्ष उच्च प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से वित्तीय साधनों के साथ शिक्षा प्रदान करेगा। हमेशा अपने सिद्धांतों पर काम करेगा। गोटुल इंडिया शिक्षा के क्षेत्र में सभी विद्वानों, चिकित्सक गणों, अभियंता गणों, अधिवक्ता गणों, सामाजिक कार्यकर्ताओ शिक्षाविदों, सभी संगठनों के पदाधिकारी गणों, कार्यकर्ताओं एवं अनुभवी व्यक्तियों को शामिल होने व समर्थन करने के लिए आमंत्रित करता है। गोटुल इंडिया भारत के सभी संगठनों के पदाधिकारी गणों से निवेदन करता है कि आप अपने-अपने जिले से प्रत्येक वर्ष 1-1 एक-एक बच्चे को आई.ए.एस, आई. पी. एस., पी.सी.एस बनाने के लिए संकल्प लें और साथ ही बच्चों को कोचिंग के माध्यम से शिक्षा देने का भी प्रयास करें। उनकी महत्वकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए, उन्हें मेधावी व प्रतिभाशाली बनाने के लिए अपने सहयोग और साझेदारी का योगदान दें।

" गोटुल इंडिया क्या है"

पूर्व द्रविड़ कॉल से जिन्हें हम भारत के आदिवासी /मूलनिवासी कहते थे। जो वर्तमान में आदिवासियों के पूर्वज है।जहां पर गोटुल के माध्यम से शिक्षा का माध्यम मौजूद था। गोटुल की स्थापना के मूल उद्देश्यों को समझना पड़ेगा। गांव की सुरक्षा, आपसी सहयोग करना, भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करना, अपनी संस्कृति की रक्षा करना, प्रकृति के अनुसार चलना, सार्वजनिक कार्य हेतु सामाजिक एकता स्थापित करना, युवक-युवतियों को सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनैतिक,सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करना, नैतिक, चारित्रिक एवं अनुशासन का ज्ञान कराना, गीत, संगीत, नृत्य, कला, तीर, धनुष आदि की शिक्षा दी जाती थी। लेकिन समय बीतने के साथ ही बिलुप्त हो गई। गोटुल का iमतलब आदिवासी / मूलनिवासी समाज के बच्चों /छात्रों के उत्थान, विकास एवं शिक्षा के लिए एक संस्था है। हमने गोटुल को पुनर्जीवित किया है। समाज के गरीब प्रतिभाशाली व वंचित छात्रों के बेहतरी के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाला एक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन है। जो प्रेरित और उत्कृष्ट विद्वान है। गोटुल इंडिया उन्हें भारत के सर्व श्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों की पेशकश करते हैं। और उन्हें वहन करने में सक्षम नहीं होते हैं। गोटुल इंडिया उन मेंधावी छात्रों को आर्थिक रूप से सहायता करता है। जो अहर्ता प्राप्त कर सकते हैं। एक आई.ए.एस,आई. पी.एस, न्यायाधीश या राज्य पी.सी.एस, अधिकारियों के रूप में चयनित हो सकते हैं। जिससे समाज विकसित और समृद्धि हो सकता है।

गोटुल इंडिया का उद्देश्य:
गोटुल इंडिया ने निर्णय लिया है। कि प्रत्येक वर्ष एक गरीब होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चे को उच्च प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से वित्तीय साधनों के साथ शिक्षा प्रदान करेगा। हमेशा अपने सिद्धांतों पर काम करेगा। गोटुल इंडिया सोसाईटी शिक्षा के क्षेत्र में सभी विद्वानों, चिकित्सक गणों, अभियंता गणों, अधिवक्ता गणों, सामाजिक कार्यकर्ताओ शिक्षाविदों, सम्मानित सगा समाज,सभी आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी गणों, कार्यकर्ताओं एवं अनुभवी व्यक्तियों को शामिल होने व समर्थन करने के लिए आमंत्रित करता है।  

गोटुल इंडिया से लाभ :-

 उच्च शिक्षा से लेकर समाज के जीवन के सभी कार्यों में सहयोग के साथ समस्या का मार्गदर्शन एवं समाधान । गोटुल इंडिया भारत के सभी आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी गणों से निवेदन करता है । आप अपने-अपने जिले से प्रत्येक वर्ष 1-1 एक-एक गरीब एवं प्रतिभाशाली,होनहार बच्चे को आई.ए.एस, आई.पी.एस. न्यायाधीश बनाने के लिए संकल्प लें। उनकी महत्वकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए, उन्हें मेधावी व प्रतिभाशाली बनाने के लिए अपने सहयोग और साझेदारी का योगदान दें। जिससे समाज का विकास होगा।
 सेवा जोहार

गोटुल इंडिया बनने से पहले किये गए कार्य
1.CSOI DELHI में समाज के बच्चो को आईएएस व आईपीएस बनाने के लिए संकल्प लिया गया।
2. कल्याणपुरी झुग्गी में रहने वाले उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के अपने सगाजनो के बच्चो को कॉपी, किताब, बैग, व कंबल बांटना व समय समय पर मार्गदर्शन देना।
3. मधु विहार में समाज के बच्चो के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन।
4 मिशन PRT के अंतर्गत DSSSB, KVS की कोचिंग करवाई गई।
5 जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु  तैयारी करवाई गई।
6 12th क्लास में 94% अंक लाने वाली मनीषा को समाज ने मार्गदर्शन किया व upsc की तैयारी के लिए अखबार, पत्रिका लगवाया।
7 मनीषा का प्रवेश दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्था में करवाया गया।
8 गोटुल इंडिया का गठन किया गया।